फैंस ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दी वर्ल्ड कप फाइनल न देखने की सलाह, जानें वजह

इंडिया और न्यूजीलैंड का सेमी फाइनल मुकाबला देखने के लिए बीते दिन बॉलीवुड सितारे वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर सहित बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे टीम इंडिया को अपना सपोर्ट देते हुए नजर आए थे। वहीं कुछ सेलेब्स ने इस मैच का टीवी पर आंनद उठाया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक में इस मैच को लेकर गजब दीवानगी देखने को मिली।हालांकि अमिताभ बच्चन किन्ही वजहों से इस मैच को नहीं देख पाए थे, जिसका खुलासा उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में किया है।अब बिग बी के इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें वर्ल्ड कप फाइनल न देखने की सलाह दी है, जानिए क्या है पूरा मामला।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया है कि वो यह मैच नहीं देख पाए थे। जिसके बाद उनके फैंस ने उन्हें वर्ल्ड कप फाइनल न देखने की सलाह दे दी और इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया है।साथ ही बिग भी ने ये भी बताया है कि फैंस की यह बात सुनकर वो खुद भी हैरान हैं।

सेमीफानल मैच के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘जब मैं मैच नहीं देखता..तो हम जीत जाते हैं।’ बस फिर क्या बिग बी के इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें काॅमेंट कर फाइनल न देखने की सलाह देने लगे। एक फैन ने तो बिग बी की एक तस्वीर पर ब्लाइंड फोल्ड की फोटो शेयर कर कहा, प्लीज अमिताभ सर संडे को भी यही टोटका अपनाना।’ वहीं, एक फैन ने काॅमेंट कर लिखा ‘थैंक यू सर आपने यह मैच नहीं देखा।’ वहीं एक यूजर ने लिखा,‘प्लीज फाइनल मत देखिएगा।’ इसी तरह से लगातार फैंस काॅमेंट कर बिग बी को फाइनल मैच न देखने की सलाह दे रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *