अरवल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था ने महिलाओं से हड़पे लाखों रूपये

अरवल जिले के किंजर कुर्था मोड़ के निकट महिला जॉब ट्रेनिंग का अवैध संचालन करने वाले मुख्य सरगना कुर्था थाना क्षेत्र के गहरपुर ग्राम निवासी जयप्रकाश कुमार को किंजर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में किंजर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी किंजर थाना क्षेत्र के चनौरा ग्राम निवासी अनीता देवी पिता जितेंद्र सिंह की लिखित सूचना पर दर्ज की गई है।

सूचक ने अपने साथ एक अन्य बहन के लिए भी पचास हजार रूपये संस्था के निदेशक को दिया था। रविवार को सुबह से ही इस फर्जीवाड़ा संस्था द्वारा पीड़ित महिलाएं किंजर खेल मैदान के पास इकट्ठा होकर ट्रेनिंग के संचालक पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रही थी। सूचना पाकर अरवल एसडीपीओ राजीव रंजन किंजर थाना पहुंचे। उनके साथ कुर्था पुलिस निरीक्षक अजय कुमार भी किंजर थाना पहुंचे।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…