पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 8 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुःख

तमिलनाडु के कृष्णागिरी की एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया। इस धमाके में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। कृष्णागिरी के पुलिस अधीक्षक सरोज कुमार ठाकुर ने बताया कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक कुल आठ लोगों की मौत की खबर है। जानकरी के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

पीएम ने जताया दुःख और सहायता राशि का किया ऐलान 

तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे से बहुत दुखी हूं, यहां कई लोगों की मौत हो गई। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। पीएम ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि पीएमएनआरएफ से देने का ऐलान किया।

पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि जिले के पझयापेट्टाई में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक विस्फोट होने की घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और दमकल सेवा के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं तथा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा यूनिट में विस्फोट में दो महिला मजदूरों की जान चली गई थी।

  • ये भी पढ़े..

    CJP प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर फलक नाज़ का रिएक्शन, बोलीं— “Bihari Gen Z ने दिल जीत लिया यार”

    Share Add as a preferred…

    राहुल गांधी के घर पहुंची लग्जरी बस, सभी कांग्रेस सांसदों की इमरजेंसी बैठक; सियासी हलचल तेज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *