हर किसी को पसंद है भागलपुर का जर्दालू आम : राज्यपाल

भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड में भागलपुर महोत्सव के मंच पर रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भागलपुर के जर्दालू आम की खूब तारीफ की। गोवा से जब बिहार पहली बार आया तो बिहार की विशेषता ढूंढ़ने का काम शुरू किया। ऐसे में भागलपुर के जर्दालू आम की जानकारी मिली। जब इसका स्वाद चखा तो अच्छा लगा। यह आम अल्फांसो से भी बेहतर है।

इसलिए जर्दालू आम के साथ-साथ बिहार के अन्य आमों को लेकर राजभवन में ही आम प्रदर्शनी की गयी। राज्य में 350 प्रकार के आम पाए जाते हैं। इसमें जर्दालू सबसे खास है। इस आम को राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजा। जिसकी सराहना मिली। भागलपुर का दही-चूड़ा है। इसे भी आगे ले जाने की जरूरत है। भागलपुर में कई ऐसी चीजें हैं, जो पर्यटन के दृष्टिकोण से खास है। लोगों को आकर्षित करने की जरूरत है। इसीलिए यहा के प्रशासन को चाहिए कि वेबसाइट अपडेट रखें, ताकि यहां की गतिविधियों को देश-विदेश के लोग देख सकें। वे भागलपुर आने के लिए इच्छुक हों। उन्होंने मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन के काम की तारीफ की।

  • ये भी पढ़े..

    सामाजिक संस्था वी केयर का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, समाजसेवा के नए संकल्प के साथ समारोह संपन्न

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर जीविका दीदियों की जागरूकता रैली, 242 पंचायतों में 14,500 से अधिक महिलाओं ने दिया नशामुक्त बिहार का संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *