हर घर तिरंगा 2025: साहिबगंज में पूर्व रेलवे हाई स्कूल में चित्रांकन एवं तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मालदा/साहिबगंज, 04 अगस्त 2025।हर घर तिरंगा अभियान – 2025’ के पहले चरण के तहत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा साहिबगंज स्थित ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में चित्रकला और तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

2 से 15 अगस्त 2025 तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को अपने घर पर गौरवपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय पहचान का उत्सव है।

इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने तिरंगा ड्रॉइंग और मॉडल तिरंगा निर्माण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे आयोजन स्थल पर देशभक्ति का माहौल छाया रहा। रंग-बिरंगे चित्रों और सजीव तिरंगा मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और देशप्रेम को दर्शाया।

कक्षा-स्तरीय तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता एक टीमवर्क, नवाचार और राष्ट्र गौरव का अद्भुत उदाहरण बन गई। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और गरिमा को समझाने का कार्य भी किया।

मालदा मंडल की इस पहल ने हर घर तिरंगा 2025 अभियान की मजबूत शुरुआत की है। मंडल के अन्य क्षेत्रों में भी आगामी दिनों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति गौरव का संदेश हर नागरिक तक पहुंच सके।


 

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading