वर्दी भी नहीं बचा पाई रकम! मधुबनी में दफादार से 2 लाख की चोरी.. बैंक से पैसे निकालकर दर्जी के पास गया था, बदमाश डिक्की से झोला उड़ा ले गए

मधुबनी।बिहार में अब वर्दीधारियों में भी अपराधियों का खौफ नहीं रहा। मधुबनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने खिरहर थाना में तैनात दफादार भोगेंद्र दास को ही निशाना बना लिया। बेटी की शादी के लिए निकाले गए 2 लाख रुपये बाइक की डिक्की से उड़ा लिए गए। वारदात के बाद दफादार थाने पहुंचा और दहाड़ मारकर रो पड़ा


बेटी की शादी के लिए निकाले थे पैसे

खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी दफादार भोगेंद्र दास ने मंगलवार को मधुबनी नगर थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई मुख्य शाखा से 1 लाख 30 हजार रुपये निकाले।
घर से पहले से रखे 70 हजार रुपये भी झोले में डाले और कुल 2 लाख रुपये बाइक की डिक्की में रखकर लॉक कर दिया।


टेलर की दुकान पर रुका, उसी वक्त हाथ साफ

दोपहर करीब 1:30 बजे, वह पुलिस लाइन के पास स्थित एक दर्जी की दुकान पर कपड़े देने गया।
कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने मौका देखकर डिक्की का लॉक तोड़ा और रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए।


खाली डिक्की देखकर फूट-फूटकर रो पड़ा

जब भोगेंद्र दास बाहर आया और डिक्की खोली तो झोला गायब था।
वह वहीं दहाड़ मारकर रोने लगा और सीधे मधुबनी नगर थाना पहुंचा।


सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
अपराधी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।


वर्दी पर भी भारी अपराध

दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी से इस तरह की चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब बदमाशों को न आम जनता का डर है, न पुलिस की वर्दी का।


पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव: लगातार दूसरे दिन घटना से यात्रियों में डर का माहौल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर: कई जिलों में फसल बर्बाद, किसानों पर संकट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading