दिसंबर में भी ठिठुरन गायब, धूप से चढ़ा दिन का पारा

भागलपुर : पूस की रात में ठंड के तेवर ढीले पड़ चुके हैं। बीते दो दिन में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की उछाल के बाद रात में ठंड तो है, लेकिन जो गलन यानी ठिठुरन होनी चाहिए थी, वह नहीं रह गई है। मंगलवार को तो सूरज की चटक धूप ने दिन के मौसम को बासंती कर दिया। दिन एवं रात का तापमान अपने सामान्य से अधिक पर पहुंच चुका है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 व न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले दो दिनों में दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। दूसरी तरफ रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। रात में ओस तो सुबह में हल्का कोहरा छाए रहेगा। इस दौरान चार से छह किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से शुष्क पछुआ हवा का प्रवाह होगा।

  • Related Posts

    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मधेपुरा: ज्वेलरी दुकानदार ने लेन-देन के विवाद में मां-बेटी पर फेंका तेजाब; सदर अस्पताल में मची चीख-पुकार, एक महिला गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *