ESIC ने मई में 23.05 लाख नए सदस्यों को जोड़ा, 4.47 लाख महिला और 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारी रजिस्टर्ड

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) ने मई 2024 तक उसके द्वारा संचालित ईएसआई योजना के तहत 23.05 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। श्रम मंत्रालय ने बुधवार (24 जुलाई) को एक बयान में कहा, मई 2024 में 20,110 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई (ESI) योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया। वहीं, मई 2023 में 20.23 लाख की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

श्रम मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर बताया कि ईएसआईसी (ESIC) के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि मई, 2024 के महीने में 23.05 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। इसी महीने में 4.47 लाख महिला कर्मचारी और 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना में रजिस्टर्ड हुए। जिससे पता चलता है कि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है, मई महीने के दौरान जोड़े गए कुल 23.05 लाख कर्मचारियों में से 11.15 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। ये आंकड़ा कुल पंजीकरण का करीब 48.37 प्रतिशत है। हालांकि मंत्रालय का कहना है कि यह पेरोल आंकड़े अस्थायी हैं क्योंकि आंकड़ों पर निरंतर काम जारी है।

  • Related Posts

    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading
    20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन संभालेंगे कमान

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading