NEET 2025 को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, फर्जी कॉल और अफवाहों से रहें सतर्क – शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

पटना – चार मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें परीक्षार्थियों को अलर्ट करते हुए फर्जी कॉल, पेपर लीक की अफवाह और साइबर ठगी से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक की गई है।

EOU ने आशंका जताई है कि कुछ साइबर अपराधी और असामाजिक तत्व NEET परीक्षा से ठीक पहले या परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से झूठी अफवाहें फैला सकते हैं। ये लोग फर्जी प्रश्न पत्र या उत्तर पत्र देने के नाम पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से ठगी करने का प्रयास कर सकते हैं।

अफवाहों से बचें, सतर्क रहें

EOU ने चेताया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार की अफवाह, फर्जी कॉल या पेपर लीक की बातों पर विश्वास न करें। यदि इस प्रकार की कोई सूचना या संदेश प्राप्त होता है तो उसे अन्य लोगों को फारवर्ड न करें, बल्कि इसकी जानकारी तुरंत संबंधित साइबर थाना या स्थानीय पुलिस को दें।

क्या करें यदि आपको ऐसी कोई सूचना मिले:

  • यदि कोई व्यक्ति प्रश्न पत्र या उत्तर पत्र उपलब्ध कराने का दावा करता है और पैसे मांगता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
  • किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम फैलाने वाले संदेश को शेयर या फारवर्ड न करें।
  • अगर सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध पोस्ट दिखे तो संबंधित यूआरएल और जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें।

कहां दें शिकायत:

  • मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर: 8544428404
  • ईमेल आईडी: [email protected]
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर (NCRP): 1930

EOU की सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट इन सूचनाओं की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रम या लालच में न आएं और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें।

  • ये भी पढ़े..

    पटना साइंस कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छात्रों ने सामने रखीं समस्याएं; अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    ‘पूरी दुनिया ने देखा मेरे बेटे के साथ क्या हुआ’, भरत भूषण तिवारी के पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *