कटाव से जूझ रहा इंग्लिश गांव – मिथुन यादव ने विधानसभा में उठाया गंगा कटाव का मुद्दा, तत्काल सहायता की मांग

भागलपुर: नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सबौर प्रखंड में गंगा नदी के बढ़ते कटाव को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस गंभीर समस्या को विधायक मिथुन यादव ने विधानसभा के पटल पर उठाते हुए सरकार से कटाव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता और राहत कार्य की मांग की है।

कटाव से बेघर हो रहे लोग

गंगा नदी के लगातार कटाव के कारण कई घर नदी में समा चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

इन गांवों में होंगे कटाव निरोधक कार्य

विधायक के अनुसार, बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत:

  • ग्राम इंग्लिश
  • ग्राम ममलखा
  • ग्राम फरक्का
  • ग्राम शंकरपुर

में बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे।

इसके अलावा ग्राम रंजदीपुर में वर्ष 2026 की बाढ़ अवधि के दौरान यदि गंगा नदी से कटाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आवश्यकतानुसार बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराकर क्षेत्र को सुरक्षित रखा जाएगा।

राहत और सुरक्षा पर जोर

विधायक ने कहा कि इन प्रयासों से प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और भविष्य में कटाव से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। सरकार से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।


 

  • Related Posts

    बिहार में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएँ, सीएम नीतीश राज्यसभा के लिए आज कर सकते है नामांकन 

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    JDU कार्यकर्ताओं का बड़ा बयान: “निशांत को राज्यसभा भेजो, नीतीश कुमार को बिहार में रहने दो”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading