
मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इस मुकाबले की विजेता टीम रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना ली है।
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में यह लगातार तीसरी भिड़ंत है। इससे पहले 2022 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी, जबकि 2024 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर-8 चरण में एक मैच हारने के बावजूद सेमीफाइनल तक पहुंची है। वहीं हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। ऐसे में फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
भारत की प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI:
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।


