इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या, लड़की को साथ लेकर अपराधी फरार

बांका में छात्र की हत्या कर दी गई गई है. देर रात एक बाइक से जा रहे युवक और उसकी दोस्त को पीछे से एक बाइक सवार अपराधी ने गोली मार दी. वहीं युवक के साथ बाइक पर बैठी एक लड़की को अपराधी अपने साथ लेकर फरार हो गए. आसपास के ग्रामीणों ने जख्मी युवक को उठकर सदर अस्पताल बांका पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जख्मी के परिजन तुरंत सदर अस्पताल पहुंच गए. उन्हें पता चला कि युवक किसी लड़की के साथ कटोरिया रोड से बांका आ रहा था. बासौना मोड़ के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी. मृतक के चाचा ने बताया कि युवक का नाम सुमन चौधरी है जो बांका के जगतपुर मोहल्ला निवासी है. युवक इंजीनियरिंग का छात्र था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बांका थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन मृतक के साथ लड़की की बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हालांकि ग्रामीणों ने घटना अपने आंखों के सामने देखी है और उसी से यह पता चला है कि युवक के साथ एक लड़की भी थी।

घटना के बाद पुलिस लड़की की तलाश कर रही है. बांका टाउन थाना के इंस्पेक्टर शंभू यादव ने बताया कि देर रात बांका जगतपुर मोहल्ला निवासी सुमन कुमार चौधरी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *