भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने हॉस्टल छोड़ा

भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में हुए बवाल के बाद छात्रों ने हॉस्टल खाली कर दिया है। अगले आदेश तक कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी। दरअसल, कॉलेज प्रशासन ने सोमवार देर रात 3.00 बजे अनिश्चितकाल के लिए हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया था।

कॉलेज प्रशासन ने अपने नोटिस में कहा है कि छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। यह आदेश प्राचार्य डॉ. ओपी राय ने जारी किया है। उधर, छात्रों का आरोप है कि पुलिस और जिला प्रशासन के दबाव में कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने आदेश दिया है। उनकी शिकायत थी कि अगले महीने उनकी परीक्षाएं होनी हैं। तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने पुलिस पर बर्बरतापूर्ण पिटाई का आरोप लगाया। इसमें हॉस्टल-1 और आर्यभट्ट हॉस्टल-4 के छात्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार रात पुलिस उनकी जान लेने पर उतारू थी। हॉस्टल परिसर में पुलिस की टीम गेट तोड़कर घुसी। कमरे में पढ़ रहे और सो रहे छात्रों को पीटा। पुलिसकर्मियों ने उनके लैपटॉप व मोबाइल भी तोड़ दिया। कई लैपटॉप खिड़की से फेंक दिया।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *