छपरा में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, पटना से लौटते वक्त बदमाशों ने बनाया निशाना

छपरा: बिहार के छपरा जिले में अपराधियों ने एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विकास तिवारी (32) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ला निवासी और रिटायर बैंक मैनेजर के पुत्र थे। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पटना से लौटते समय मारी गई गोली

परिजनों के अनुसार, विकास तिवारी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके थे और पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार की शाम वे पटना से छपरा लौटे थे। छपरा कचहरी स्टेशन से घर जाने के दौरान रेलवे कॉलोनी के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

गोली लगते ही विकास तिवारी मौके पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

कई थानों की पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राम पुकार सिंह, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार और भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभा कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

पुलिस का बयान

टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया,
“घटना की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर छापेमारी की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

छिनतई के दौरान हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों को आशंका है कि छिनतई के दौरान गोली मारकर हत्या की गई है। विकास तिवारी दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई नौकरी करते हैं। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


 

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading