भागलपुर में 13 अगस्त को नियोजन कैम्प, 50 पदों पर होगी भर्ती

भागलपुर, बिहार —अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर में 13 अगस्त 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कार्यालय परिसर में होगा। इसमें Aamdhane Pvt. Ltd. की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।


भर्ती का विवरण

  1. Supervisor, Forman, Fitter, Monsoon Helper
    • पदों की संख्या: 25
    • योग्यता: 8वीं, 10वीं, ITI या उच्च
    • लिंग: पुरुष
    • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
    • वेतन: ₹18,000 – ₹30,000
    • लाभ: निःशुल्क आवास, PF एवं ESIC बीमा
  2. Data Operator, Senior Associate, Assembly Operator
    • पदों की संख्या: 25
    • योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI या उच्च
    • लिंग: पुरुष/महिला
    • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
    • वेतन: ₹15,000 – ₹18,000
    • लाभ: ड्यूटी समय भोजन, PF एवं ESIC

कैम्प में भाग लेने की शर्तें

  • आवेदकों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है (निबंधन प्रत्येक कार्य दिवस पर किया जाता है)।
  • यह पूरी तरह निःशुल्क भर्ती प्रक्रिया है।
  • आवेदक अपने साथ लाएं —
    • शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र
    • आधार कार्ड
    • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
    • नियोजनालय का निबंधन कार्ड
    • बायोडाटा

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर ने योग्य युवाओं से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर कैम्प में शामिल होकर रोजगार प्राप्त करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…