भागलपुर : विसर्जन को लेकर आज पूरे दिन बाधित रहेगी बिजली

भागलपुर। प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार की रात से ही शहर में बिजली की कटौती शुरू हो गई है। रविवार को रात 2 बजे तक यह सिलसिला जारी रहेगी। जिन जिन मार्गों से प्रतिमा गुजरेगी उससे संबंधित फीडर की बिजली एहतियातन बंद रखी जाएगी।

दिन में भी कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इसकी वजह से आदमपुर फीडर सहित कुछ जगहों की बिजली काटी गई। शाम में 8 बजे के बाद तिलकामांझी, सुरखीकल, परबत्ती, लालकोठी, दक्षिणी क्षेत्र में जरलाही सहित अन्य जगहों की बिजली पहले काटी गई। तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि विसर्जन रूट पर प्रतिमाएं जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगी और रूट क्लियर होगा, वैसे आपूर्ति लाइन की जांच कर फीडर को चालू करा दिया जाएगा। वहीं रविवार को बरारी, वाटर वर्क्स व डेडिकेटर फीडर को बंद कर काम कराया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौक से बरारी आइटीआई तक एसएमडी बॉक्स की फिटिंग कार्य के लिए बरारी फीडर भी दिन के 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगा। वहीं, दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक डेडिकेटर फीडर को बंद रखकर खुले तारों को कवर्ड वायर से बदलने का काम कराया जाएगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading