महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 नवंबर को परिणाम

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि  झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को नतीजे आयेंगे।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 13 नवबंर और दूसरा 20 नवंबर को होगा। झारखंड में एक साथ 23 नवंबर को मतगणना होगी।उन्होंने बताया कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इसमें सामान्य 44, एसटी 28 और एससी 9 सीटें हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में 2.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 20281 क्षेत्रों में 29562 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। शहरी क्षेत्रों में 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों में 24520 मतदान केंद्र होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…