निर्वाचन आयोग ने EPIC वितरण के लिए अपनाई नई SOP, 15 दिनों में मिलेगा पहचान पत्र

मतदाता सुविधा बढ़ाने के लिए ECINet प्लेटफॉर्म पर तैयार हुआ ट्रैकिंग सिस्टम

नई दिल्ली | 18 जून 2025: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के वितरण में तेजी लाने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने या विवरण में संशोधन के 15 दिनों के भीतर EPIC वितरित किया जाएगा।

यह पहल मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के नेतृत्व में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य मतदाता सेवाओं को अधिक कुशल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।

EPIC ट्रैकिंग होगी रियल टाइम

नई प्रक्रिया के तहत EPIC निर्माण से लेकर डाक विभाग (DoP) के माध्यम से मतदाता तक उसके वितरण की पूरी प्रक्रिया रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम के तहत होगी। मतदाता को हर चरण की जानकारी SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।

ECINet प्लेटफॉर्म से होगा स्मार्ट प्रबंधन

इस सुविधा को लागू करने के लिए आयोग ने अपने नए ECINet प्लेटफॉर्म पर एक विशेष IT मॉड्यूल विकसित किया है। साथ ही, EPIC वितरण को निर्बाध बनाने के लिए डाक विभाग का API भी ECINet से जोड़ा गया है, जिससे प्रक्रिया तेज़ और डेटा-सुरक्षित बनी रहे।

हाल की अन्य पहलें भी उल्लेखनीय

भारत निर्वाचन आयोग का यह कदम, पिछले चार महीनों में शुरू की गई मतदाता सुविधा से जुड़ी कई पहलों की श्रृंखला का हिस्सा है। आयोग का उद्देश्य है कि हर मतदाता को समय पर और भरोसेमंद सेवाएं प्राप्त हों।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *