अल नीनो ने किया मॉनसून को कमजोर, जानें इन राज्यों में कब से थमेगी बारिश

देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में भारी बारिश से तबाही मची हुई है तो कहीं धीमी रफ्तार से बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक एचआर विश्वास ने बताया कि ओडिशा में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 98.2 मिमी बारिश जाजपुर जिले के सुकिंदा में हुई। आगे उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 23 अगस्त से उत्तरी ओडिशा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

सितंबर में मानसून रहेगा कमजोर

मौसम विभाग ने आशंका जताी है कि भारत में मानसून 21 से 28 अगस्त तक कमजोर रहेगा। इस महीने के लिए देश भर में वर्षा की कमी पहले से ही 36% होने के साथ, शीर्ष मौसम विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है। अनुभवी मौसम विज्ञानी और केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम राजीवन ने कहा, “अगस्त 2023 में संभावित रूप से लगभग 40% वर्षा की कमी हो सकती है। राजीवन ने कहा कि अल नीनो का असर भारत के मानसून पर पहले से ही दिखने लगा है। मानसून में लंबे समय तक रुकावट, जिसके दौरान देश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश बेहद कम थी, बड़े पैमाने पर कारकों के काम करने का संकेत है। यह अल नीनो का तगड़ा प्रभाव है। राजीवन ने कहा “सितंबर में 10% या उससे अधिक की कमी की 87% संभावना है और 20% या उससे अधिक की कमी की 47% संभावना है।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि भारत में अगस्त में बारिश की मौजूदा कमी 36% है, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सबसे अधिक 66% की कमी है, इसके बाद उत्तर-पश्चिम भारत में 45% की कमी है।

यहां बारिश हो जाएगी बंद

वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड और पश्चिम भारत में सितंबर तक बारिश के थमने के पूरे आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वी भारत और मध्य भारत से सटे राज्यों में बारिश की गतिविधियों में बढ़त दर्ज की जा सकती। वहीं, देश के बाकी राज्यों में बारिश की गतिविधियां थम सकती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *