स्वतंत्रता दिवस पर पटना के पीरबोहर थाना पहुंचे शिक्षाविद् खान सर, पुलिसकर्मियों को दी प्रेरक सीख

पटना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के पीरबोहर थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् खान सर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सेवा भाव, संयम और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

‘धैर्य और संयम से मिलेगी सफलता’

संबोधन में खान सर ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य और संयम से काम लेने पर सफलता संभव है। उन्होंने बताया—

“पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की रक्षा नहीं करती, बल्कि जनता का विश्वास बनाए रखने वाली सबसे महत्वपूर्ण संस्था है। पुलिसकर्मियों के हर निर्णय और व्यवहार का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।”

खान सर ने आगे कहा कि पुलिस की नौकरी पेशा नहीं, बल्कि देश की सेवा का अवसर है। चाहे दिन हो या रात, सर्दी-गर्मी या बारिश, पुलिसकर्मी हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत प्रोत्साहन

महिला सिपाही शानू प्रिया ने खान सर से बीपीएससी परीक्षा में पिछली बार असफलता की बात साझा की। खान सर ने हंसते हुए कहा—

“आपको नोट्स दे दीजिए। इस बार आपका चयन पक्का होगा, तैयारी में जुट जाएं।”

उत्साह और प्रेरणा का माहौल

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से हुई। थाना प्रभारी सज्जाद गद्दी और जावेद अहमद ने खान सर का स्वागत बुके और अंगवस्त्र देकर किया। अधिकारियों और जवानों ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।

जावेद अहमद ने कहा कि खान सर जैसे व्यक्तित्व का थाने में आना पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला कार्यक्रम है। सज्जाद गद्दी ने भी धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि इस तरह के प्रेरणादायक सत्र पुलिस बल को नई ऊर्जा और उत्साह देते हैं।


 

  • Related Posts