सुबह से चल रही ईडी की छापेमारी खत्म, भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर से 30 करोड़ कैश बरामद

बिहार के भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के एक साथ कई ठिकानों पर आज ईडी की रेड हुई। पटना के फुलवारीशरीफ के पूर्णेन्दु नगर इलाका स्थित आवास पर भी अहले सुबह छापेमारी की गयी। सुबह से जारी रेड रात के साढ़े दस बजे तक चली। इस दौरान ईडी की टीम ने 30 करोड़ कैश बरामद किया है। 7 पेटियों में भरकर कैश को गाड़ी से ले जाया गया है। थोड़ी देर पहले ही ईडी के अधिकारी वहां से निकले हैं।

बताया जाता है कि कई गाड़ियों पर सवार होकर ईडी की टीम सुबह-सुबह पूर्णेंदु नगर स्थित मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास पर पहुंची थी। घर के गेट को अंदर से बंद कर पूरे घर की तलाशी ली थी। प्रवर्तन निदेशालय की टीम को भारी मात्रा में कैश मिला था जिसे गिनने के लिए मशीन को लाया गया था। ईडी की इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया था। इसके अलावे मुख्य अभियंता के और भी कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गयी। मुख्य अभियंता के कई रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की गयी।

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *