ईडी ने लालू को सौंपी पूरक आरोप पत्र की प्रतियां

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू अदालत को बताया कि उसने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों को जमीन के बदले नौकरी धन शोधन मामले में अपने पूरक आरोपपत्र की ई-कॉपी उपलब्ध करा दी है।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव की तरफ से पेश हुए वकील ने भी बताया कि पूरक आरोप पत्र की सॉफ्ट कॉपी एजेंसी से मिली है।

जज ने आरोपियों को पेन ड्राइव में मौजूद दस्तावेजों की जांच करने और यदि आवश्यक हो तो अदालत की फाइलों से मूल दस्तावेजों का भी निरीक्षण करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 16 नवंबर तय की।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…