भागलपुर, 6 सितम्बर 2025 – आगामी पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और कुल 40,700 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी।
मालदा टाउन – आनंद विहार पूजा स्पेशल
- 03435 मालदा टाउन – आनंद विहार (टर्मिनस) पूजा स्पेशल
दिनांक 29 सितम्बर से 24 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को मालदा टाउन से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। (कुल 09 ट्रिप) - 03436 आनंद विहार (टर्मिनस) – मालदा टाउन पूजा स्पेशल
दिनांक 30 सितम्बर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से 15:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:05 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। (कुल 09 ट्रिप)
रुकावटें: यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 22 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर प्रमुख हैं।
कोच सुविधा: सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।
कोलकाता – लखनऊ पूजा स्पेशल
- 03107 कोलकाता – लखनऊ पूजा स्पेशल
दिनांक 02 अक्टूबर से 06 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से रात 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। (कुल 06 ट्रिप) - 03108 लखनऊ – कोलकाता पूजा स्पेशल
दिनांक 04 अक्टूबर से 08 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को लखनऊ से रात 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। (कुल 06 ट्रिप)
✦ रेलवे ने अपील की है कि यात्री इन विशेष ट्रेनों की अग्रिम बुकिंग समय से करा लें ताकि त्योहारों की भीड़ में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।


