पूर्वा हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत, अगले तीन दिन हल्की बारिश की संभावना

भागलपुर, 18 मई:पिछले तीन दिनों से चल रही पूर्वा हवाओं ने भागलपुर समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल दिया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही इन हवाओं ने वातावरण में नमी बढ़ा दी है, जिससे सूरज की तपिश में कमी आई है। हालांकि, दिन में उमस ने लोगों को परेशान जरूर किया, लेकिन रात के समय मध्यम गति से चल रही हवाओं ने राहत दी है।

दिन में उमस, रात में सुहाना मौसम
शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 4.2 और 2.1 डिग्री कम रहा। दिन के समय उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई, खासकर बंद कमरों में, लेकिन रात में ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।

21 मई तक आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, 21 मई तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो चक्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही, दिन के तापमान में 2 से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है।

पूर्वी हवाओं की भूमिका अहम
इस पूरे मौसम परिवर्तन में पूर्वी हवाओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं चलती रहेंगी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में AI डीपफेक हनी ट्रैप का खुलासा, होटल कारोबारी से 97 लाख की वसूली का आरोप; ट्रैकर ने खोली गिरोह की पोल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *