बिहार के कई हिस्‍सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

बिहार के कई हिस्‍सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

शुक्रवार देर रात राजधानी दिल्ली समेत बिहार के भी कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक पश्चिमी चंपारण दरभंगा मुजफ्फरपुर मोतिहारी समेत बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही सभी अपने घर से बाहर निकल आए। पश्चिमी चंपारण से सटे नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बिहार में शुक्रवार को देर रात 11.30 बजे के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 6.4 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई। इसका केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है।

Related Posts

मोतिहारी में मानवता शर्मसार! दिल्ली से आए कपल को कमरा दिलाने के बहाने बनाया बंधक; किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ दरिंदा

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में अब एआई (AI) सुलझाएगा जमीन का ‘झमेला’! भूमि सर्वेक्षण के लिए बंदोबस्त दफ्तरों में बनेगा ‘एआई सेल’; जानें कब से शुरू होगी हाई-टेक व्यवस्था

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *