बिहार में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती

बिहार में आज यानी शुक्रवार की सुबह 2:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोग बर्तन और शंख बजाने लगे।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके करीब 5-10 सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल का लिस्टीकोट रहा।

वहीं, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भूकंप का प्रभाव नेपाल के साथ-साथ भारत और चीन में भी रहा। विभाग ने चेतावनी दी है कि केंद्र में तीव्रता अधिक होने के कारण छोटे-मोटे झटके और भी भूकंप आ सकते हैं।

इधर, राहत की बात यह है कि बिहार में कहीं भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कई लोगों ने बताया कि वे जागे हुए थे, और उन्होंने झटके महसूस हुए वही कई लोग गहरी नींद में होने के वजह से झटके महसूस नहीं किए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *