जम्मू कश्मीर में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में था।

भूकंप के झटकों से जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल को नुकसान होने की संभावना बेहद कम है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इसकी तीव्रता कम रही है फिर भी लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत भी है।

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *