भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा: डीएम ने भूकंप चेतना रथ को दिखाई हरी झंडी, आमजन को किया जागरूक

भागलपुर।भागलपुर जिले में भूकंप से बचाव और सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा’ की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय परिसर से भूकंप चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर सभी अंचलों के लिए रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। चेतना रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो संदेश दिखाए जाएंगे और नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि भूकंपरोधी मकान बनाने में सामान्य निर्माण लागत से केवल 5 से 7 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च आता है, लेकिन इससे जान-माल की सुरक्षा काफी हद तक सुनिश्चित हो जाती है। ऐसे भवनों में भूकंप के समय दरार पड़ने और गिरने की संभावना कम रहती है।

जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे सुरक्षित निर्माण तकनीकों को अपनाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारियों को गंभीरता से लें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, निदेशक एनईपी (डीआरडीए) सहित वरीय उप समाहर्ता अंकिता चौधरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading