भागलपुर नगर निगम द्वारा 50 महिलाओं को दिया जा रहा ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण

भागलपुर नगर निगम ने एक विशेष पहल की है, जिसमें शहर की 50 महिलाओं को टोटो रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण लाजपत पार्क के मैदान में प्रशिक्षक सुबोध ताती के द्वारा दिया जा रहा है, जिससे वह आत्मनिर्भर बनेगी, गौरतलब हो कि इन 50 महिलाओं ने टोटो रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग दी गई है। अब बहुत जल्द भागलपुर के हर वार्ड में सफाई कर्मियों के साथ नजर आएंगी।

शहरवासी बता रहे सकारात्मक पहल

50 महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक सुबोध ताती ने बताया कि सभी महिलाओं ने काफी ढंग से टोटो चलाने का प्रशिक्षण लिया। अब वह बहुत जल्द शहर के हर वार्ड में टोटो चलाते हुए नजर आएंगी और महिलाएं अपने आप में इस कार्य से काफी खुश नजर आ रही है। वहीं भागलपुर नया बाजार सखी चंद्र घाट की रहने वाली रजनी ने कहा कि यह सरकार की अच्छी योजना है।

इसमें महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं हम लोगों ने प्रशिक्षण ले लिया है अब हम लोग जल्द सड़क पर उतरेंगे वहीं उन्होंने कहा कि घर के लोगों का काफी सपोर्ट है अब लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं है। शहरवासी इससे काफी सकारात्मक पहल बता रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *