बिहार के स्कूलों में दशहरा, छठ पूजा की छुट्टियों पर केके पाठक की चली कैची, दिसंबर तक आधी छुट्टी रद्द…

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एक अहम फैसले के तहत इस साल सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को संशोधित किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आने के बाद सरकारी विद्यालयों के बच्चों पर सीधा असर डालने वाला यह पहला फैसला है। इसका पहला असर यही है कि रक्षा बंधन पर भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा।

इसके साथ ही दशहरा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ की छुट्टियां भी काटी गई हैं। अभी से दिसंबर तक की 23 में से 12 छुट्टियों को खत्म किया गया है। विभाग ने विद्यालयों में 220 कार्यदिवसों के पूरा नहीं होने के कारण बच्चों पर पड़ रहे प्रभाव को इस फैसले का कारण बताया है।

प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक में 31 अगस्त को राखी के दिन अवकाश नहीं रहेगा। दुर्गापूजा में छह दिनों की छुट्टी घोषित थी, इसे अब दो दिन कर दिया गया है। रविवार को जोड़कर यह तीन दिन होगा। बिहार के लोकपर्व की तैयारियों के मद्देनजर दीपावली से छठ तक लगातार छुट्टी रहती है। इस बार 13 नवंबर से 21 नवंबर तक कुल नौ दिनों की छुट्टी दिख रही थी, लेकिन अब इनकी संख्या चार हो गई है। दीपावली के दिन 12 नवंबर को छुट्टी रहेगी। फिर 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा व गोवर्द्धन पूजा के दिन। इसके बाद 19 और 20 नवंबर को छठ का अवकाश रहेगा।

राज्य सरकार के ताजा आदेश के तहत चेहल्लुम पर 6 सितंबर, मोहम्मद साहब से जन्मदिन और अनंत चतुर्दशी पर 28 सितंबर, महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर और क्रिसस डे पर 25 दिसंबर को मिलने वाली छुट्टी अप्रभावित रही है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *