छठ पूजा के दौरान,बिजली की कोई समस्या हो तो कॉल करें, होगा समाधान

भागलपुर। छठ पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी ने पहले ही कंट्रोल रूम बना दिया है। यह कंट्रोल रूम छठ पूजा के दूसरे अर्घ्य तक कार्यरत रहेगा।

इसके अलावा हर सबडिवीजन के सेक्शन में क्यूआरटी भी कार्यरत रहेगी। इसके लिए सबडिवीजन स्तर पर टीम का गठन किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता प्रकाश कुमार झा ने बताया कि त्योहार के दौरान कहीं कोई खराबी हो या किसी तरह की समस्या हो तो उपभोक्ता कॉल कर सूचित कर सकते हैं। हर जगह टीम तैनात की गई है। पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लोगों से अपील है कि स्वयं भी सुरक्षा का ध्यान रखें।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *