पटना में हुए आंधी बारिश से एक अणे मार्ग में पेड़ गिरा, गाड़ी का निकलना मुश्किल हुआ तो पैदल ही निकल पड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टूटे पेड़ों को देख हुए चिंतित

पटना में बीती रात हुए तेज बारिश और आंधी के कारण शहर के कई हिस्से में नुकसान हुआ है। पटना का वीआईपी इलाके में भी कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए हैं। जिसमे एक अणे मार्ग भी शामिल है। जहां विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। जिसके बाद सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल ही आंधी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। कड़ी सुरक्षा में निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान अपने आवास से सचिवालय तक पैदल ही गए।

टूट पेड़ों को देख चिंतित

इस दौरान मुख्यमंत्री टूटे पेड़ों को देखकर चितिंत नजर आए। बताया जा रहा है एक अणे मार्ग में टूटे पेड़ों के कारण उनकी गाड़ी भी फंस गई थी, जिसके कारण उन्होंने पैदल ही सचिवालय जाने का फैसला किया। वहीं इस दौरान टूटे पेड़ों को जल्द हटाने के भी निर्देश दिए।

 

  • Related Posts

    सारण में दरिंदगी की सारी हदें पार! नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश; नाकाम होने पर दरिंदों ने कुएं में फेंका, मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    किसानों को 13 मार्च को मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपये, कर्पूरी किसान सम्मान निधि की राशि फिलहाल टली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *