भागलपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बड़े वाहनों पर रोक के साथ समय सीमा भी हुई निर्धारित

एक फरवरी को मुख्यमंत्री की भागलपुर यात्रा एवं इन्टरमीडियट परीक्षा को लेकर यातायात परीचालन का रूपरेखा निर्धारित कर लिया गया है। आमलोगों को आवागमन करने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसको लेकर जानकारी आमलोगों को दे दी गई है।

FB IMG 1738384963111

बड़े वाहनों पर रोक लगाने के साथ इसके समय सीमा को भी निर्धारित कर दिया गया है। नवगछिया, जीरोमाइल, जगदीशपुर, घोघा, कहलगांव, इंगलिशपुर मोड़ पर बड़ी गाड़ियों का परिचालन सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पतिबंधित रहेगा। इसी तरह दिन के 10 बजे से कार्यक्रम के समाप्ति तक टेम्पो और ई-रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित मार्ग में टोटो और टेम्पो को छोड़कर अन्य निजी सवारी वाहन मुख्यमंत्री के परिभ्रमण के आधे घंटा पूर्व तक संचालित रहेगा। यातायात इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कई रूटों पर गाड़ियों के परिचालन पर पाबंदी लगाई गई है। समय के साथ इसमें तबादला भी किया जा सकता है।

  • Related Posts

    वैशाली में ‘रिश्तों’ का कत्ल! कलयुगी मामा ने भांजी की अस्मत से किया खिलवाड़; नानी ने जिसे पाला… रक्षक ही बन गया ‘भक्षक’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अब देश को पता चलेगा आपकी ‘असली कमाई’! पटना में ‘राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026’ की ट्रेनिंग संपन्न; 1 अप्रैल से घर-घर गूँजेगी सांख्यिकी की दस्तक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *