पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से बढ़ने लगी भागलपुर में ठंड

भागलपुर : पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमालय से चली सर्द उत्तर-पछुआ हवाओं ने भागलपुर समेत पूरे बिहार में एंट्री मार ली है। बुधवार को दिन में सूरज चमका तो रात में ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अगले तीन दिनों तक जहां सर्द हवाएं रात के पारे को और नीचे लाएंगी तो वहीं दिन में धूप चमकने के बावजूद लोगों को छांव में हल्की सिहरन का एहसास होगा। रात में ओस तो सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई तो रात का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.6 व न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश 1.2 व 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे 85 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 79 प्रतिशत पर आ गई। जबकि बीते 24 घंटे में 3.8 किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही।

तीन दिनों में एक से दो डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों में रात के तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस की और कमी आएगी जबकि दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। दिन में सूरज की चमक बिखरी रहेगी, लेकिन दिन में चल रही सर्द हवा से हल्की सिहरन रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *