तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की दिल्ली–पटना फ्लाइट वापस लौटी

पटना/नई दिल्ली। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट बुधवार को यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके चलते फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2425 बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे नई दिल्ली के टर्मिनल-2 से पटना के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के लगभग 30 मिनट बाद पायलट ने यात्रियों को तकनीकी समस्या की जानकारी दी। सुरक्षा कारणों से पहले लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई, लेकिन वहां स्लॉट उपलब्ध नहीं होने के कारण विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया।

सांसद समेत कई यात्री थे सवार

इस फ्लाइट में जमुई के सांसद अरुण भारती सहित पटना और आसपास के जिलों के कई यात्री सवार थे। फ्लाइट के अचानक लौटने से यात्रियों में नाराजगी और असंतोष देखा गया।

यात्रियों ने बताई आपबीती

एक यात्री ने बताया कि वह अपने बेटे को देहरादून के स्कूल छोड़ने के बाद दिल्ली से पटना लौट रहे थे। फ्लाइट समय पर रवाना हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खामी की सूचना दी गई। लखनऊ में लैंडिंग की कोशिश नाकाम होने के बाद विमान को दिल्ली वापस लाया गया।

वैकल्पिक व्यवस्था से यात्री असंतुष्ट

दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को पटना के लिए तुरंत कोई वैकल्पिक उड़ान उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरन यात्रियों को अगली सुबह की फ्लाइट बुक करनी पड़ी। इंडिगो की ओर से गुरुवार सुबह के लिए नई टिकट दी जा रही है, जबकि यात्रियों को रात दिल्ली और गुरुग्राम के होटलों में रुकना पड़ा।

बार-बार तकनीकी खामी पर सवाल

यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो की उड़ानों में लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे न सिर्फ समय बर्बाद हो रहा है बल्कि मानसिक तनाव और अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उड़ानों का बार-बार रद्द होना या बीच रास्ते से लौटना आम यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी बनता जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    रामगढ़ के पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र ने खोया अनुभवी जननेता

    Share Add as a preferred…

    एक वर्ष में पुनर्स्थापित होगा विक्रमशिला विश्वविद्यालय, हर प्रखंड में खुलेंगे मॉडल स्कूल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Share Add as a preferred…