शंकरपुर और दिलदारपुर के बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन वितरण, 450 लोगों को मिली राहत

भागलपुर। जिले में बाढ़ की मार झेल रहे शंकरपुर चवनियां और दिलदारपुर बिंदटोली के ग्रामीणों के बीच लोजपा (रा०) के प्रदेश सचिव सह बांका जिला प्रभारी विजय कुमार यादव ने राहत सामग्री का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित लोग इन दिनों टीएनबी कॉलेजिएट में शरण लिए हुए हैं।

इस दौरान करीब 450 पीड़ितों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। राशन मिलने पर लोगों ने आंशिक राहत की सांस ली और प्रशासन से लगातार मदद पहुँचाने की अपील की।

विजय कुमार यादव ने कहा कि लोजपा (रा०) हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और पीड़ितों तक हर संभव सहयोग पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत होगी, पार्टी कार्यकर्ता सेवा के लिए आगे रहेंगे।

इस अवसर पर शंकरपुर पंचायत वार्ड नंबर सात के संदेश रविंदर कुमार, अखिलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने इस पहल की सराहना की।


 

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading