शराब से भरा कंटेनर पलटने से शराबियों की मौज, कोई बॉटल में तो कोई प्लास्टिक में भरकर ले गया

मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें शराब से भरा कंटेनर पलट गया। हादसे मैं कंटेनर का ड्राइवर घायल हो गया है। कंटेनर से शराब लीक होने लगी तो लोगों में उसे लूटने की होड़ मच गई। कोई पानी की बॉटल में, कोई केन में तो कोई पन्नी में ही शराब भरकर ले गया।

जानकारी के मुताबिक घटना राहतगढ़ बेगमगंज रोड पठा नाले के पास की है। यहां पर शराब से भरा कंटेनर क्रमांक MP 09 hh 5591 बड़वाह से सागर तरफ जा रहा था। तभी गाय को बचाने के चक्कर में कंटेनर बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ पलट गया। इसमें कंटेनर का ड्राइवर बबलू घायल हो गया।

घटना की खबर फैलते ही सुराप्रेमी मौके पर पहुंच गए और कंटेनर से रिस रही शराब को अपनी बोतलों में भरते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सीएचसी राहतगढ़ भिजवाया। जहा पर उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है।

जिसे जो मिला, उसमें भर ले गया शराब
शराब रिसने की खबर फैलते ही कुछ राहगीर तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कोई बॉटल लेकर आया तो कोई पांच लीटर की केन ले आया। किसी को कुछ नहीं मिला तो सामान रखने वाली पॉलीथिन में ही शराब भर ली। बाद में पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 95 वर्षीय राधा देवी की हिम्मत से बचीं कई जानें, धुआं देखते ही स्टाफ को दी सूचना

    Share Add as a preferred…

    खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद सख्त होगी निगरानी? कोचिंग रेगुलेशन एक्ट की मांग तेज

    Share Add as a preferred…