मास्को पर ड्रोन हमला: हवा में फंसे रहे भारतीय सांसद, कनिमोई कर रहीं प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

चेन्नई। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। भारतीय सांसदों को लेकर मॉस्को पहुंचे विमान को सुरक्षा कारणों से करीब 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।

इस विमान में डीएमके सांसद कनिमोई सहित कई अन्य सांसद सवार थे। घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि रातभर चले ड्रोन हमलों के चलते मॉस्को के हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे विमान को उतरने में देरी हुई।

लोकसभा सदस्य कनिमोई के करीबी सूत्रों ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान काफी देर तक मॉस्को के आकाश में चक्कर काटता रहा और फिर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। हवाई अड्डे पर भारतीय राजदूत विनय कुमार ने सांसदों का स्वागत किया।

कनिमोई “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सीमा पार आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने के लिए भारत के वैश्विक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है।

  • Related Posts

    भागलपुर मायागंज में ‘सिस्टम’ का MRI फेल! 10 दिन से जांच ठप, साहबों को ‘अंधेरे’ में रख एजेंसी ने जड़ा ताला; मरीज बेहाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के ‘विक्रमशिला सेतु’ की सांसें अटकीं! 40 हजार गाड़ियों के बोझ से कराह रहा पुल; पिलर के ‘प्रोटेक्शन वॉल’ भी ढहे?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *