भागलपुर में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

भागलपुर। भागलपुर में क्षेत्रीय ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी एक माह की अवधि होगी। प्रशिक्षण के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी भी लगेगी। जिससे फर्जीवाड़ा न हो। इसको लेकर परिवहन विभाग के अपर सचिव ने पत्र जारी किया है। अपर सचिव की ओर से जारी पत्र में जिलों के डीटीओ को तीन एकड़ जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने क्षेत्रीय ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। डीटीओ जनार्दन कुमार ने कहा कि जिले में तीन एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव तैयार कर परिवहन मुख्यालय को भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    पटना एयरपोर्ट पर जदयू नेता संजय झा का बयान: देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष अफवाह फैलाने से बचे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मगध विश्वविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *