डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव–2026 के लिए शुभकामनाएँ दी

बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव–2026 के लिए जद(यू) का उम्मीदवार घोषित किए जाने और नामांकन दाखिल करने पर हार्दिक बधाई दी है।

डॉ. सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बेदाग छवि, सुशासन और जनकल्याणकारी सोच के माध्यम से बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण, दलितों और वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का व्यापक राजनीतिक अनुभव और संतुलित दृष्टिकोण राज्यसभा में देश के नीति-निर्माण में नई दिशा प्रदान करेगा। इसके साथ ही बिहार की आकांक्षाओं और समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

डॉ. सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री का अनुभव, सादगीपूर्ण सार्वजनिक जीवन और विकास के प्रति प्रतिबद्धता राज्यसभा की गरिमा को और सुदृढ़ करेगी तथा देशहित में महत्वपूर्ण योगदान देगी।


 

  • Related Posts

    Bihar Women Welfare: बिहार की महिलाओं को ‘मातृ वन्दना’ की बड़ी सौगात! 4 साल में 18 लाख से अधिक के खाते में पहुंची राशि; जानें कैसे लें लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading