भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने भागलपुर पहुंचे डॉ प्रमोद चंद्रवंशी

बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ प्रमोद चंद्रवंशी रविवार को बीजेपी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भागलपुर पहुंचे।उन्होंने कहा की पूर्णिया और मधेपुरा एवं सहरसा आने के दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में जो जोश देखा है,उससे निश्चित लग रहा है की इस बार के सदस्यता अभियान में बीजेपी कार्यकर्ता 5 लाख से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का काम करेंगे।

आज चंपानगर के बूथ संख्या 2,4,127, पर सदस्यता अभियान मे हिस्सा लेकर कहा की देश में डेढ़ हजार से अधिक राजनीतिक दल हैं.लेकिन बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो समय से लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यता अभियान एवं संगठन का कार्य करती है।

जिला सदस्यता प्रभारी सदस्य प्राणिक वाजपेयी ने कहा की 11 तारीख से लेकर 17 तारीख तक हमारा महा संपर्क अभियान का पखवाड़ा मनाने रहे हैं।उसकी तैयारी के निमित्त पदाधिकारी का आना यहां हुआ है ताकि बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके इस सदस्यता को पूर्ण करवा सके।

इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी यादव,आशीष सिंह,आरती यादव,लक्ष्मी कुशवाहा,नीतू सिंह चौबे,कुंदन कुमारी,निरंजन चंद्रवंशी,रवि राय, विजय कुमार,विवेक कुमार,मनोज हरि, मनोज मंडल, संजय हरि, चंदन साह, कन्हैया,अमन राज,

माखन चंदन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading