ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में डॉ. अजय सिंह को मिला बेस्ट कम्युनिटी इंपैक्ट अवॉर्ड

लंदन/भागलपुर। अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ और समाजसेवी डॉ. अजय सिंह को लंदन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित 14th World Leaders Summit 2025 में Best Community Impact Award से सम्मानित किया गया।

31 अगस्त को केबले कॉलेज, ओ’रियली हॉल में हुए इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन ऑक्सफोर्ड के मेयर लुईस अप्टन ने किया और डॉ. सिंह को मेडल, मोमेंटो और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का पिन प्रदान कर सम्मानित किया।

समाजसेवा की गूंज विदेश तक

डॉ. अजय सिंह न सिर्फ़ एक प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ हैं बल्कि समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

  • नेशनल प्रेसिडेंट – जीवन जागृति सोसायटी
  • अध्यक्ष – भागलपुर जिला शतरंज संघ एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स
  • वाइस चेयरमैन – इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, भागलपुर शाखा

वे सड़क दुर्घटनाओं में बचाव, डूबने की घटनाओं से सुरक्षा, आगलगी से बचाव, सर्पदंश में अंधविश्वास तोड़कर आधुनिक इलाज की ओर जागरूक करना, महिलाओं में कैंसर की पहचान संबंधी जागरूकता और CPR जैसी जीवन रक्षक तकनीक आम जनता को सिखाने जैसे अभियानों से जुड़े हुए हैं।

चयन की कठिन प्रक्रिया

डॉ. सिंह ने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए चयन में प्रोफाइल प्रस्तुति और कई चरणों के ऑनलाइन इंटरव्यू शामिल थे। उनके लगातार प्रयास और समाज पर पड़े सकारात्मक असर को देखते हुए उन्हें वैश्विक स्तर पर चुना गया।

परिवार और समाज को दिया श्रेय

सम्मान मिलने के बाद डॉ. सिंह ने कहा –
“मैं यहां तक अपने परिवार, खासकर पत्नी शिखा सिंह, जीवन जागृति सोसायटी के साथियों और अंग क्षेत्र की जनता के सहयोग से पहुंच पाया हूं। यह अवॉर्ड पूरे समाज का है।”

मेयर लुईस अप्टन ने कही बड़ी बात

सम्मानित करते हुए ऑक्सफोर्ड की मेयर लुईस अप्टन ने कहा –
“अवेयरनेस ही बदलाव का सबसे बड़ा साधन है। बिहार जैसे राज्य से कोई यहां तक पहुंचा, यह गर्व की बात है।”


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading