मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे लोकार्पण, विज्ञान और आधुनिकता का संगम बनेगा पटना
पटना, 21 सितंबर। बिहार की राजधानी पटना में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज होगा। पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में बनी साइंस सिटी का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
मोईन-उल-हक स्टेडियम के पास 20.5 एकड़ क्षेत्र में फैली यह साइंस सिटी विज्ञान, शिक्षा और आधुनिकता का अद्भुत संगम होगी।
पांच थीम आधारित गैलरियां
साइंस सिटी में कुल 5 गैलरियां तैयार की गई हैं, जिनका क्षेत्रफल करीब 7725 वर्गमीटर है। इनमें कुल 26 थीम पर आधारित 269 प्रदर्श लगाए जाएंगे।
- बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी – हार्मोनिक स्ट्रिंग्स, 3डी जोइट्रोप, रिपल टैंक, लेविटेटिंग वाटर जैसे प्रयोग।
- बेसिक साइंस गैलरी – डेसिमल और बाइनरी सिस्टम, गोल्डेन रेशियो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिसिस।
- सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी
- स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी
- बॉडी एंड माइंड गैलरी
बच्चों और आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण
- एट्रियम एरिया में डॉ. कलाम की प्रतिमा, डिजिटल पैनल और म्यूरल लगाए गए हैं।
- सेल्फी पॉइंट और बच्चों के लिए विशेष 3डी विज्ञान फिल्म की व्यवस्था।
- 500 सीट वाला ऑडिटोरियम,
- 150 छात्रों और 3 शिक्षकों के लिए डोरमेटरी, जिसमें ठहरने और खाने की सुविधा।
- भूतल पर 4डी थियेटर, प्री-फंक्शनल हॉल और बहुउद्देशीय हॉल।
- कैफेटेरिया, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध।
बिहार का नया साइंस हब
साइंस सिटी का उद्देश्य विज्ञान को आमजन तक पहुँचाना और बच्चों में जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। यह न सिर्फ छात्रों, बल्कि हर आयु वर्ग के आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।


