बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, दो युवकों की मौत

नवादा के नरहट थाना क्षेत्र स्थित छोटी पाली गांव में सोमवार को आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमकर हुई चाकूबाजी में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मो. कासिम (25) और मो. अहमद (18) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

सूचना मिलते ही अभिनव धीमान मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के सामने मृतकों के परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। मृतक की मां तबसुम परवीन और अहमद की नानी इसरत परवीन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। एसपी, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर दिगंबर कुमार और नरहट थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान मुख्य आरोपी इतेखार और इम्तियाज के बंद घर का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, जहां से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दिसंबर 2025 में मारपीट और छेड़खानी को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को फिर झड़प हुई, जो चाकूबाजी में बदल गई। घटना में आतिक और आमिर घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

अभिनव धीमान ने बताया, “पड़ोसियों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इस विवाद में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पक्ष के खिलाफ पहले से छेड़छाड़, मारपीट, छिनतई और धमकी जैसे कई मामले दर्ज हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…