जमुई में दबंग पड़ोसी की करतूत, जमीन विवाद में दंपति को पेड़ में बांधकर पीटा

झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति को उनके दबंग पड़ोसी ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना के बाद दंपति को मरा हुआ समझकर सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित दंपति झाझा थाने पहुंचे और थाने अध्यक्ष को एक आवेदन दिया।

उन्होंने बताया कि परासी गांव के ही उनके दबंग पड़ोसी अर्जुन रविदास सहित दर्जन भर लोग अचानक उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी आरोपी उन्हें पकड़कर घर से घसीटते हुए बाहर ले गए और अमरूद के पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटा। जब दंपति बेहोश हो गए तो उन्हें मरा हुआ समझकर सभी आरोपी फरार हो गए।

पीड़ितों की पहचान परासी गांव निवासी शंभू कुमार और उनकी पत्नी रंभा कुमारी के रूप में की गई है। शंभू कुमार ने बताया कि दबंग उनके जमीन को हड़पने की नीयत से उनकी हत्या का प्रयास कर रहे थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा होगा। घटना के बाद दंपति डरे हुए हैं और उन्हें डर है कि दबंग कहीं दोबारा उन पर जानलेवा हमला न कर दें।

पीड़ित दंपति ने बताया कि आवेदन के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *