पत्नी से तलाक लेकर दूसरी शादी कर साजिश के शिकार हुए डॉक्टर, पुलिस को सौंपा पत्नी का वीडियो

पत्नी से तलाक के बाद दांपत्य सुख की तलाश ने डॉक्टर को परेशानी में डाल दिया। वैवाहिक वेबसाइट पर मिली जीवनसाथी ने आगरा के डॉक्टर से सुहागरात पर 50 लाख रुपये की मांग कर दी। पत्नी धर्म निभाने की जगह डॉक्टर को परेशान करने लगी। आरोप है कि डॉक्टर और बेटी को खाने में धीमा जहर दिया जाने लगा। इससे बेटी की हालत बिगड़ गई। उनके घर में रखे लाखों रुपये की नकदी भी युवती ले गई।

पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पत्नी के विरुद्ध धमकी, मारपीट, चोरी समेत अन्य धाराओं में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शाहगंज के रहने वाले डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनका वर्ष 2019 में पत्नी से तलाक हो गया था। बेटी की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। वैवाहिक वेबसाइट से उनकी मुलाकात गाजियाबाद की महिला से हुई। महिला ने खुद को शिक्षक और अधिवक्ता बताया। वह अगस्त 2022 में उससे शादी के बारे में बातचीत करने गाजियाबाद गए थे।

डॉक्टर के अनुसार, वह साजिश का शिकार हो गए। गाजियाबाद रिश्ते की बात करने गए तो वहां शादी के सारे प्रपत्र पहले से तैयार रखे थे। पत्नी ने दबाव डालकर उनसे शादी कर ली। शादी के बाद महिला उनके घर पर आयी। वह घर, परिवार और संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी लेती रही। वह पत्नी धर्म निभाने की जगह उन पर 50 लाख रुपये अपने पहले पति से उत्पन्न पुत्र के नाम करने का दबाव बनाने लगी।

पत्नी द्वारा डॉक्टर को फर्श पर डालकर पिटाई का सीसीटीवी में कैद हो गई थी। डॉक्टर ने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के साक्ष्य के रूप में पुलिस को वीडियो भी दिया है। इसमें पत्नी उनसे मारपीट करती दिखाई दे रही है। डॉक्टर ने डीसीपी सिटी से भी मामले में शिकायत की। पत्नी का भाई पुलिस में निरीक्षक है।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि पत्नी की बात मानने से इंकार करने पर उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। उनसे मारपीट और गाली-गलौज होने लगी। अप्रैल में वह घर से बाहर जा रहे थे तो छत से गमला फेंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बचे। उन पर चाकू से भी हमला किया। उनकी संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रचने लगी। आरोप है कि पत्नी ने उन्हें पुत्री को खाने में धीमा जहर देना शुरू कर दिया। बेटी की हालत बिगड़ गई।

  • ये भी पढ़े..

    वाराणसी में राहगीरों को अश्लील इशारे करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    जालौन की लापता काजल का वीडियो वायरल, बोली- ‘अपहरण नहीं हुआ, अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई’; शादी का किया दावा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *