‘बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है? CM को तो होश ही नहीं है’

बिहार में बाढ़ के दौरान अधिकारियों की लापरवाही पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें जेडीयू सांसद अधिकारी से गुहार लगाते दिख रहे हैं। बिहार में अफसरशाही के हावी होने को लेकर तेजस्वी ने डबल इंजन सरकार को घेरा है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर तीखा तंज कसा है। तेजस्वी ने वाल्मीकिनगर के जेडीयू संसद की एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जेडीयू संसद कहते दिख रहे की सुबह से फ़ोन कर रहे हैं कोई नहीं उठा रहा है। दरअसल, तेजस्वी ने बाढ़ में लापरवाही को लेकर नौकरशाही हावी होने का जिक्र किया है।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “ये वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद है। नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए। DM-SP को तो छोड़िये सुबह से फोन किए जा रहे है लेकिन छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा”।

उन्होंने आगे लिखा, “नेताओं को सरकार की बदनामी का डर रहता है लेकिन DK-NK मॉडल पर चल रहे बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है? CM को तो होश ही नहीं है। CM अपने ही दल के नेताओं के फीडबैक पर काम नहीं करते विपक्ष की तो छोड़ ही दीजिए”।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…