
भागलपुर।जिले में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के दौरान लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। कहलगांव अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे अंचल अधिकारी (सीओ) से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब संतोषजनक होने तक उनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
फरियादी लौटे खाली हाथ
सीओ की गैरमौजूदगी के कारण जमीन से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे दर्जनों फरियादियों को बिना सुनवाई के लौटना पड़ा। इससे कार्यक्रम के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो गए।
डीएम ने कहा – यह गंभीर लापरवाही
डीएम द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यह कृत्य
- प्रशासनिक लापरवाही,
- आम लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीनता,
- और विभागीय आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है।
स्पष्टीकरण के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होता, तब तक वेतन पर रोक जारी रहेगी। मामले की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


