भागलपुर, 03 फरवरी 2026।भागलपुर में उद्योग और स्टार्टअप सेक्टर को नई उड़ान देने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें जिले के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में डीएम ने साफ कहा कि अब भागलपुर के उत्पाद सिर्फ जिले या राज्य तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाएगा।
निर्यात बढ़ाने के लिए बनेगा डेडिकेटेड कंसल्टेंट सेल
डीएम ने निर्देश दिया कि जिले से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जल्द एक डेडिकेटेड कंसल्टेंट सेल बनाया जाए।
यह सेल उद्यमियों को—
- इंटरनेशनल मार्केटिंग
- एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंटेशन
- ब्रांड प्रमोशन
में तकनीकी सहायता देगा।
मत्स्य पालन में स्टार्टअप्स के साथ टाई-अप
जिले के मत्स्य पालन सेक्टर को आधुनिक बनाने के लिए डीएम ने मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे स्टार्टअप्स के साथ तकनीकी साझेदारी (Tie-up) करें, ताकि नई तकनीक और बेहतर उत्पादन मॉडल लागू हो सकें।
पावर कट पर सख्त रुख, निर्बाध बिजली का भरोसा
STEPI से जुड़े स्टार्टअप्स ने लगातार बिजली कटौती की शिकायत रखी।
इस पर डीएम ने विद्युत विभाग से समन्वय कर बिना बाधा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उद्योगों की प्रगति पर प्रेजेंटेशन
GM DIC खुशबू, प्रोजेक्ट मैनेजरों और IEO टीम ने जिले की औद्योगिक स्थिति और निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुति दी। डीएम ने व्यक्तिगत रूप से उद्यमियों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।
डीएम का स्पष्ट संदेश
“भागलपुर के स्टार्टअप्स और उद्यमियों की हर जरूरत को पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बिजली हो या बाजार, हर अड़चन दूर की जाएगी ताकि यहां का हुनर वैश्विक पहचान बना सके।”
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
- उप विकास आयुक्त (DDC)
- पीडी (DRDA) सुधीर कुमार
- एडीएम (PGRO) धीरेंद्र
- जीएम डीआईसी खुशबू
- प्रोजेक्ट मैनेजर: बिजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, राकेश कुमार, शहजाद
- IEO टीम: श्याम प्रकाश, रौशन कुमार, अभिनंदन कुमार
- स्टार्टअप एवं SIPB यूनिट के उद्यमी


