भागलपुर : डीएलसीसी की दूसरी तिमाही की बैठक सम्पन्न

भागलपुर, 26 अगस्त 2025 ─ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता तथा उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की दूसरी तिमाही बैठक समीक्षा भवन सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिले के सभी सरकारी एवं निजी बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जून 2025 तिमाही के विभिन्न आँकड़ों की समीक्षा के क्रम में यह सामने आया कि लक्ष्य के विरुद्ध एसीपी की प्राप्ति मात्र 20% रही, जबकि साख-जमा अनुपात 51.38% दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन कर रहे बैंकों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और अगली तिमाही तक निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सरकारी योजनाओं जैसे केसीसी, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई में भी असंतोषजनक प्रगति पाई गई। इसपर जिलाधिकारी ने क्रेडिट कल्चर को बढ़ावा देने और प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर बल दिया।

साथ ही उन्होंने वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर को गति देने तथा आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों का ऋण समझौता कर क़र्ज़ मुक्ति पत्र प्रदान करने की बात कही।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…